नारी सेवा संघ के द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन.

सिंदरी / बलियापुर 12 जून (सतीश चंद्र मिश्र) : लॉकडाउन के विषम परिस्थिति मे सिन्दरी में नारी सेवा संघ के द्वारा ब्लड डोनेशन कैम्प का आयोजन किय़ा गया. उद्घाटन भाजपा अध्यक्ष  विजय सिंह ने फीता काट कर शुभारम्भ किय़ा. विजय सिंह ने कहा की इस महामारी में महिलाओं के द्वारा ब्लड डोनेशन करना बहुत ही सराहनीय कार्य है इसे शब्दो में बयाँ करना संभव नहीं है. नारी सेवा संघ की अध्यक्षा रंजना शर्मा ने इस महामारी के समय  खून की कमी को देखते हुये समूह के द्वारा ये कार्यक्रम किय़ा गया. सरकार को भी नारी ससक्तिकरण पर विशेष ध्यान देना चाहिये. कुल 11यूनिट ब्लड संग्रह किय़ा गया जिस में महिला 7 यूनिट और पुरुष 4 यूनिट ब्लड दिए. एसियन जलान के द्वारा डॉक्टर एन के सिंह ने ब्लड संग्रह किय़ा.  

ब्लड देने वाले मे रंजना शर्मा,  पूनम देवी. उमा शर्मा. जूही शर्मा. पुतुल विश्वकर्मा, शालिनी शर्मा, संगीता मोदी, सोनू श्रीवास्तव, मिर्तुँजय पांडे, किशोर कुनाल,  दिनेश रंजक ने रक्तदान किया l

नारी सेवा संघ की  सावित्री पांडेय,  उमा शर्मा,  पुतुल विश्वकर्मा,  पूनम देवी,  राजकुमारी, शम्पा सील, रिता सिंह, सुनीता उपाध्याय,  रिता देवी, सुषमा श्रीवास्तव, रूना दत्ता,  इन्दु देवी, अंकु शर्मा,  कंशिका आदि अनेकों कार्यकर्ता शामिल थे. कार्यक्रम का समापन सावित्री पांडेय ने किय़ा. रवि सिंह जी ने ब्लड डोनेटोर और संग्रह कर्ता में समन्वय स्थापित  करने में अपनी अहम् भूमिका निभाई.