अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए झारखण्ड के कोच एवं खिलाड़ी चयनित, खेल जगत में खुशी का माहौल

धनबाद : अन्तरराष्ट्रीय कुराश महासंघ की अगुवाई में थाईलैंड कुराश संघ के द्रारा थाईलैंड के पटाया में 17 से 21 जुन तक आयोजित होने वाले जूनियर एशियन कुराश चैम्पियनशिप के लिए भारतीय कुराश महासंघ ने झारखंड के पप्पू कुमार को भारतीय टीम का कोच नियुक्त किया है, ज्ञात रहे पप्पू कुमार राजकमल सरस्वती विधा मंदिर में शारीरिक आचार्य के पद पर कार्यरत हैं.  

भारतीय कुराश दल में झारखंड के दो खिलाड़ियों सोमनाथ भट्टाचार्यजी 60 किग्रा एवं हर्ष रिटोलिया 90 किग्रा में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे, खिलाड़ियों का चयन गत माह भोपाल में आयोजित  2 दिवसीय ट्रायल के पश्चात किया गया है. भारतीय कुराश टिम 17 जुन को इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा नई दिल्ली से बैंकाक के लिए प्रस्थान करेगी.  

राष्ट्रीय टीम में झारखण्ड के कोच एवं खिलाड़ियों के सम्मिलित होने पर खेल जगत में हर्ष का माहौल है, झारखंड कुराश संघ के अध्यक्ष चन्द्र शेखर अग्रवाल, सासंद पशुपतिनाथ सिंह, विधायक राज सिन्हा, ढुललु महतो, राजकमल सरस्वती विधा मंदिर  के अध्यक्ष शंकर दयाल बुधिया, सचिव विनोद कुमार तुलस्यान, संजीव अगृवाल, शेखर अग्रवाल, प्राचार्य राजेश कुमार, बीस सुत्री के उपाध्यक्ष इंद्रजीत महतो, ओलंपिक संघ के अध्यक्ष शैयद मतलुब हासमी, चैयरमैन बी. सी. ठाकुर, तौराब खान, दिनेश मंडल, सुनीता राय, विद्या, अर्चना सिंह, अरूण कुमार, विनय रिटोलिया, गणेश कुमार सिंह ने अपनी शुभकामनाएं दीं हैं.