छठ पूजा हर साल कार्तिक महीने में शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि से शुरू होती है. दिवाली खत्म होते ही इस त्योहार की तैयारियां शुरू हो जाती हैं. छठ बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में विशेष रूप से मनाई जाती है. इस पर्व पर सूर्य देवता और उनकी बहन छठी मैया की पूजा होती है. छठ की पूजा में लोग बिना कुछ खाए-पिए 36 घंटे का व्रत रखती हैं. इस पावन पर्व पर अगर आप अपनों के लिए शुभकामना संदेश खोज रहे हैं तो यहां आपके लिए कई सारे दिल को छूने वाले मैसेज हैं.
भगवान सूरज देवताक आराधनाक छठ महापर्व अपने सबके स्वस्थ आ समृद्ध जीवन प्रदान करै.
सूर्य देव आप सभी के जीवन में सुख-समृद्धि लाएं और आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी हों, यही प्रार्थना करता हूं. छठ की शुभकामनाएं.
सूर्योपासना के महापर्व छठ पूजा के द्वितीय दिवस खरना की शुभकामनाएं. प्रार्थना है कि छठी मईया और सूर्यदेव सबको खुश और स्वस्थ रखें. जय छठी मईया
मगहीछठ पर्व के पुण्य बेला प हृदय से शुभकामना देत बानी. भगवान भास्कर के पूजा आराधना के ई महापर्व सबके जीवन में अच्छा स्वास्थ्य, सुख अरु समृद्धि लावे. एही शुभकामना के साथ आप सबन के बहुत बहुत प्रणाम.
भोजपुरीछठ परब के पावन बेला पर रउवा सभे के बधाई आउर शुभकामना. भगवान भुवन भास्कर के आर्शीवाद से हमनी के परिवार में सुख-शांति-समृद्धि आवे आउर उनकर ऊर्जा से एह धरती पर विश्वबन्धुत्व की भावना के नाया संचार होखे इहे प्रार्थना करत बानी.
मैथिलीसूर्य उपासना के महापर्व छठ पूजा के दोसर अनुष्ठान खरना पर छठी व्रत पबनैतिन सभ के हार्दिक शुभकामना संग प्रणाम.
नहाय-खाय, खरना, सांझ के अरघ, भोरे के अरघ वाला लोकपर्व छठ पर्व प बधाई आ शुभकामना.