भाजपाइयों ने मुख्यमंत्री का पुतला किया दहन

निरसा : राष्ट्रीय सूटर तारा शाहदेव को जबरन धर्म परिवर्तन के लिए बाध्य करनेवाले उसके पति रकीबुल हसन उर्व रंजित सिंह कोहली की गिरफ़्तारी की मांग को लेकर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओ ने रैली निकाली तथा निरसा चौक पर राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया. उक्त मौके पर भाजपा नेता मुन्ना सिंह ने कहा की- भाजपा सर्व धर्म में विश्वास करती है.

परन्तु जबरन किसी का धर्म परिवर्तन करवाना अन्याय है जिसे भाजपा कतई बर्दाश नहीं करेगी. उन्होंने कहा रकीबुल हसन को तत्काल गिरफ्तार कर उसे फ़ासी की सजा दी जाए. बड़े आश्चर्य की बात है की रांची में रहकर रकीबुल हसन कई अवैध धंधो में लिप्त था. लेकिन प्रशासन को इसकी भनक तक नहीं लगी. अगर तारा शाहदेव को न्याय नहीं मिलती है तो भाजपा उग्र आन्दोलन के लिए बाध्य होगी. मौके पर कुनाल राय, संजीव सिन्हा, मुन्ना बर्मन, रामप्रवेश राजभर, मुकेश सिंह सहित अन्य उपस्थित थे.

Web Title : BJP MEMBERS MANNEQUIN COMBUSTION OF CHIEF MINISTER