बी.पी. सिन्हा को 39 वीं शहादत दिवस पर दी गयी भावभीनी श्रद्धांजलि

मजदूर मसीहा तथा अग्रणी नेता शहीद बी.पी. सिन्हा की 39वीं पुण्यतिथि पर स्वर्गीय बी.पी. सिन्हा फाउंडेशन की ओर से श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन स्वामी सहजानंद सरस्वती ट्रस्ट के सभागार में किया गया.

कार्यक्रम में फाउंडेशन की अध्यक्ष तथा बी.पी. सिन्हा की पुत्रवधु डॉ. उर्मिला सिन्हा, नगर कांग्रेस के अध्यक्ष वैभव सिन्हा, डॉ. गौतम सिन्हा, अजय नारायण लाल, शैलेन्द्र सिंह सहित बड़ी संख्या में लोगों ने बी.पी. सिन्हा की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी.

साथ ही बी.पी. सिन्हा के कर्मठ व उदान्त व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला गया. कार्यक्रम में निर्धन महिलाओं के बीच साड़ियों का वितरण भी किया गया.

स्वर्गीय बी.पी. सिन्हा की पुत्रवधू उर्मिला सिन्हा ने उनके शौर्यपूर्ण कार्यकाल पर प्रकाश डालते हुए कहा की कोयलांचल के पटल पर दो दसको तक प्रभुता पूर्ण एवं सेवा पूर्ण राजनीती करने वाले स्वर्गीय बी.पी. सिन्हा एक महान झुझारू व कर्मठ नेता थे जो आजीवन जिले की पूरी राजनेतिक के मुख्या केंद्र बिंदु रहे.

इनके सानिध्य व चमत्कारिक नेतृत्व में राजनेतिक नेताओ की दर्जनों पौधे तैयार हुई जो वर्षो तक जिले की राजनीती में अपनी आभा बिखेरती रही.उन्हें संसदीय राजनीती तथा पैसो को कभी मोह नहीं रहा.यही कारन था की तत्कालीन प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गाँधी उन्हें भारी सम्मान देती थी.

उन्होंने एक निष्काम व प्रेरणा पूर्ण जीवन जिया और मजदुर सेवा को लेकर बलिदान हुए.श्रद्धांजलि सभा में  मुख्या रूप से आर्सीएमेस के अजबलाल शर्मा,वरिष्ट कोंग्रेसी नेता सलेन्द्र सिंह,प्रदेश कांग्रेस के संतोष सिंह,जिला अद्यक्ष बजेन्द्र सिंह,सुरेश चौधरी समेत कई कांग्रेसी और समाज के बुद्धिजीवी वर्ग के लोग सामिल हुए.

Web Title : BP SINHA PAID HOMAGE TRIBUTE TO 39TH MARTYRDOM DAY