भटिंडा फ़ॉल को मिलेगा विश्वस्तरीय पर्यटन स्थल का पहचान : अमर बाउरी

भटिंडा फ़ॉल को मिलेगा विश्वस्तरीय पर्यटन स्थल का पहचान : अमर बाउरी

धनबाद : भटिंडा फ़ॉल को बनेगा विश्वस्तरीय स्तर पर पर्यटन क्षेत्र बनाया जायगा साथ ही यंहा हो रही दुर्घटनाओ को कम करने के लिए सुरक्षा के भी व्यापक इंतजाम किये जायेंगे. ये बाते भटिंडा फ़ॉल का जायजा लेने पंहुचे राज्य के भू राजस्व मंत्री अमर बाउरी ने कही.

उन्होंने बताया की राज्य के सभी पर्यटन स्थलों में पर्यटकों की संख्या बदने के लिए सरकार स्थलों का सौंदर्यीकरण के अलावा सुरक्षा की भी व्यापक व्यवस्था करेगी.

उन्होंने भटिंडाफ़ॉल के अलावा तोपचांची झील, हरिहर धाम सहित अन्य पर्यटन स्थलों को चार जोनो में बांटकर हालत में सुधार किये जाने की बात कही.

मत्री अमर बाउरी के साथ धनबाद विधायक राज सिन्हा धनबाद उपायुक्त कृपानंद झा सहित कई पदाधिकारी और स्थानीय नेता अशोक कुमार सिंह भी मौके पर मौजूद थे

Web Title : BATHINDA FALL WILL CLASS TOURIST DESTINATION IDENTIFICATION: AMAR BAURI