भारतीय मजदूर संघ गांव की ओर

धनबाद : भारतीय मजदूर संघ ने अब गांव में जड़ जमाने की ठान ली है. इसके लिए नेताजी सुभाष चंद्र बोस रेल नगरी गोमो में ग्रामीण विकास श्रमिक संघ का दो दिनी अभ्यास वर्ग चेता गांव के जीएम पब्लिक स्कूल में होगा.

27 और 28 को होनेवाले इस कार्यक्रम में धनबाद, बोकारो, गिरिडीह, कोडरमा, रामगढ़, चतरा और हजारीबाग में एक सौ कार्यकर्ता भाग लेंगे.

इसमें भारतीय मजदूर संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष वैद्यनाथ राय, पूर्वांचल प्रभारी सुरेश प्रसाद सिन्हा, मध्य पूर्व भारत के चलो गांव की ओर के प्रभारी अजय सिंह, अखिल भारतीय खदान मजदूर संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयनाथ चैबे, झारखंड प्रदेश महामंत्री, पारसनाथ ओझा, मंत्री हरिलाल साव,, धनबाद जिला अध्यक्ष दिलीप कुमार शाह, महामंत्री रमेश कुमार चैबे, संघ के प्रदेश अध्यक्ष महादेव मुखर्जी, जिला अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह, उपस्थित रहेंगे. इसके साथ ही भामसं के अनुषंगी संगठन के पदाधिकारियों की भी उपस्थिति होगी.

संघ के प्रदेश मंत्री प्रवीण कुमार झा और संगठन मंत्री दयानंद पासवान ने यह जानकारी दी.

Web Title : BHARTIYE MAZDOOR SANGH MOVE TO VILLAGE