एन.पी.आर. डाटाबेस पर प्रशिक्षण आयोजित

धनबाद : बुधवार को अपग्रेडेसन ऑफ एन.पी.आर. डाटा बेस एंड सिडिग ऑफ आधार नंबर इन एन.पी.आर. डाटा बेस का प्रशिक्षण समाहरणालय में आयोजित हुआ.

प्रशिक्षिण में उपायुक्त कृपानंद झा, अपर समाहर्ता, प्रखण्ड विकास पदाधिकारी-सह-चार्ज पदाधिकारी, टुण्डी, पूर्वी टुण्डी, तोपचाची, बाघमारा, बलियापुर गोविन्दपुर, धनबाद, निरसा, कार्यपालक पदाधिकारी-सह-चार्ज पदाधिकारी, नगर निगम, धनबाद, कतरास, छाताटांड़, झारिया एवं सिन्दरी अंचल, कार्यपालक पदाधिकारी-सह-चार्ज पदाधिकारी नगर पंचायत चिरकुण्डा एवं जिला जन-सम्पर्क पदाधिकारी उपस्थित थे.

प्रशिक्षण विरेन्द्र प्रसाद सिंह सांखिकी अन्वेशक जनगणना कार्य निदेषालय झारखण्ड के द्वारा दिया गया.प्रशिक्षण में सभी चार्ज पदाधिकारी को अपग्रेडेसन ऑफ एन.पी.आर. डाटा बेस एंड सिडिग ऑफ आधार नंबर इन एन.पी.आर. डाटा बेस का प्रशिक्षण दिया गया.

Web Title : CONDUCT TRAINING ON N.P.R. DATABASE