बिरसा मुंडा पार्क में लेजर फाउन्टेन का शिलान्यास

धनबाद : धनबाद के बिरसा मुंडा पार्क में अब महानगरो के तर्ज पर और सैलानियों को आकर्षित करने के लिए चार करोड़ की लागत से नगर निगम लेजर फ़ॉन्डेन्ट लगाने जा रही है.

जिसका शिलान्यास आज धनबाद के बिरसा मुंडा पार्क में नगर निगम के आयुक्त, जिले के उपायुक्त , नगर निगम के महापौर और विधायक राज सिन्हा एवं जीप अध्य्क्ष रोबिन चंद गिराई ने नारियल फोड़ कर किया.

वही धनबाद विधायक राज सिन्हा ने कहा कि सैलानियों को आकर्षित करने के लिए ये नगर निगम और जिला परिषद की अच्छा पहल है और ये लेजर फ़ॉन्डेन्ट झारखण्ड का पहला होगा जिसको देखने के लिए झारखंड के अलावा बाहर के राज्यो से पहुचेंगे.

धनबाद नगर निगम के महापौर ने कहा कि नगर निगम लेजर फ़ॉन्डेन्ट लगाने को लेकर करीब दो वर्षो से लगी हुई थी, लेजर फाउन्टेन धनबाद बिरसा मुंडा पार्क के आकर्षण का केंद्र होगा और अगले 6 माह में बनकर तैयार होगा.

Web Title : INAUGURATION OF LASER FOUNTAIN IN BIRSA MUNDA PARK