जेवीएम ने चलाया सदस्यता अभियान

धनबाद : झारखंडविकास मोर्चा झरिया नगर का सदस्यता अभियान मंगलवार से शुरू हुआ. अभियान की शुरुआत झरिया के देशबंधु सिनेमा हॉल के समीप से हुई. प्रथम दिन चले अभियान में 256 लोगों को पार्टी से जोड़ा गया. अभियान की शुरुआत झरिया विधानसभा के सह पर्यवेक्षक बंटी इराकी के नेतृत्व में हुई.

अभियान 18 अगस्त से 30 सितम्बर तक पूरे झरिया विधानसभा में 18 वार्ड में चलेगा. बुधवार को जोड़ापोखर मंडल में सदस्यता अभियान चलाया जाएगा. हर वार्ड में 50 सदस्य बनाया जाएगा. सदस्यता अभियान के मौके पर योगेन्द्र यादव, पिंकी साहु, रंजीत सिंह आदि मौजूद थे.

 

 

 

Web Title : JVM RUN MEMBERSHIP EXPEDITION