नारी सम्मान यात्रा को ले भारतीय जनता पार्टी निरसा मंडल की बैठक

निरसा : भारतीय जनता पार्टी निरसा मंडल की बैठक रविवार को निरसा स्थित पार्टी कार्यालय में संपन्न हुई.

बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष संजय महतो ने की.

बैठक में आगामी 24 जून से महासंपर्क अभियान चलाने व 23 जून को नारी सम्मान यात्रा को सफल बनाने का निर्णय लिया गया.

बैठक में मुख्यरूप से प्रदेश प्रशिक्षण प्रमुख गणेश मिश्रा उपस्थित थे.

बैठक को संबोधित करते हुए गणेश मिश्रा ने कहा कि जो लोग मिस्ड कॉल कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण किए है उनके घर घर जाकर सम्पर्क करना है तथा उन्हें पार्टी की निति व सिद्धांत से अवगत करवाना है.

महासम्पर्क अभियान के दौरान केंद्र की मोदी सरकार के एक वर्ष के क्रियाकलापों व आमलोगों के लिए चलाये जा रहे जनकल्याणकारी योजनाओ की जानकारी देना है.

मौके पर सुदामा कुमार रवि, विवेक, भोला चौधरी, मन्नू तिवारी,अशोक गुप्ता, मनोज रविदास, मौसमी तिवारी सहित अन्य मौजूद थे.

Web Title : MEETING FOR NARI SAMAAN YATRA BY BJP NIRSA