रोतरा के बाद अब फुलरायडीह में उपजेगा जैविक सब्जियां

धनबाद/बरवाअड्डा. गोविंदपुर प्रखंड अंर्तगत जमडीहा पंचायत के रोतरा गांव में जैविक खेती के सफल प्रयोग के बाद इसका अगला पड़ाव कंचनपुर पंचायत के फुलरायडीह गांव है. जहां जिप सदस्य अशोक सिंह के नेतृत्व में इस कार्य को करने के लिए वहां के आदिवासी महिलाएं आगी आयी है.

फुलरायडीह आदिवासी महिला जैविक कृषि समिति के नाम पर एक टीम गठित की गयी है, जो रोतरा के ही तर्ज पर सामुहिक जैविक खेती करेगी. इसके लिए अशोक सिंह ने ग्रामीण महिलाओं को खेती के लिए डेढ़ लाख रुपए की आर्थिक मदद की. श्री सिंह के सहयोग से फिलहाल छह एकड़ जमीन पर जैविक खेती शुरू की जाएगी.

फुलरायडीह गांव में बने इस फर्म में अध्यक्ष फुलमनी मरांडी, सचिव उर्मिला हेब्रम, कोषाध्यक्ष फूलवती हेब्रम समेत 22 महिला सदस्य है.

किसान गोष्ठी में दी खेती की जानकारी

इसी सिलसिले में शुक्रवार को फुलरायडीह गांव में महिलाओं के बीच किसान गोष्ठी कर इस कार्य की शुरुआत की गयी. किसान गोष्ठी में गांव के किसानों को जैविक खेती के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई.

जिप सदस्य श्री सिंह किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि मैं खेती के माध्यम से ग्रामीण युवाओं में क्रांती लाने की सोच रहा हूं. इसी सोच के साथ रोतरा गांव में जैविक खेती की शुरुवात करायी.

रोतरा में सफल होने के बाद अब फूलरायडीह में जैविक खेती की शुरुवात कराने जा रहा हूं. ये कारवां पैसे के अभाव के कारण कभी रूकने नहीं दूगां. ग्रामीण युवक व युवती खेती के लिए आगे आएं, मैं बैंकों में लोन लेने में गारेंटर बनने को तैयार हूं. 

मोके पर जिला कृषि पदाधिकारी दिनेश मांझी, शरत दुदानी, किरीट चोहान, अमर तिवारी, विभूति भूषण,प्रसून हेम्ब्रम, निर्मल पाण्डेय समेत रोतरा गांव के किसान उपस्थित थे. 

Web Title : ORGANIC VEGETABLES VILLAGE IN FULREIDIH NOW AFTER ROTRA