डिप्टीमेयर एकलव्य सिंह भाजपा में होंगे शामिल

धनबाद : धनबाद के डिप्टीमेयर एकलव्य सिंह  के भाजपा में शामिल होने के आसार है. सूत्रों के अनुसार इसकी रूपरेखा और योजना तैयार हो गई है. हालाकि इस मामले में एकलव्य सिंह ने अभी कोई भी टिपण्णी करने से इंकार किया है लेकिन सूत्र बताते है की भाजपा में इंट्री कराने की कमान उनके बड़े भाई कांग्रेस नेता नीरज सिंह ने संभाल रखी है. निरज सिंह और औरंगाबाद सांसद सुशिल सिंह ने दिल्ली में कई बड़े नेताओं से इस बारे में बात की है. 

एकलव्य के  जातिगत समीकरण, युवातुर्क, पारिवारिक पृष्ठभूमि समेत अन्य महत्वपूर्ण कारणों से उन्हें अवगत कराकर धनबाद जैसे गढ़ में भाजपा की मजबूती के लिए यह फैसला सटीक होगा इस बात को गहराई से समझाया गया है 

वहीं झारखंड सरकार के मंत्री सीपी सिंह भी एकलव्य की भाजपा में प्रवेश दिलाने की कोशिश में हैं. जब तक एकलव्य की भाजपा में इंट्री नहीं मिलती, इस मसले पर रघुकुल पत्ते खोलने के मूड में नहीं है.

13 दिसंबर को बोकारो में राजनाथ के एक कार्यक्रम की भी खबर है. पूरी कोशिश है कि उसी दिन धनबाद या फिर बोकारो में ही राजनाथ की मौजूदगी में एकलव्य की भाजपा में इंट्री कराई जाए.

माना जा रहा है की हाल के दिनों में एकलव्य पर मुकदमे दर्ज होने, मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल से तनातनी, सिंह मेंशन से विवाद समेत कई ऐसे कारण हैं, जिस कारण रघुकुल के एक सदस्य को बीजेपी में शामिल करने का फैसला लिया गया है 

 

Web Title : DEPUTY MAYOR EKLAVYA SINGH WILL JOINED BJP