दुर्गा पूजा पर पूर्व मंत्री मन्नान मल्लिक ने किया वस्त्र वितरण

भूली : दुर्गा पूजा में कोई गरीब असहाय बिना नए वस्त्रो के नहीं रह जाए इस सोच के साथ  झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री मन्नान मल्लिक ने धनबाद के विभिन्न क्षेत्रो मे लगभग 500 वस्त्रो का वितरण गरीब एवं असहाय महिलाओ के बीच किया.

खरीकाबाद के हरिजन बस्ती, भूली वाल्मीकि नगर, गंसाडीह केंदुआ जाकर मन्नान मल्लिक ने महिलाओं को नया वस्त्र बांटा. उन्होंने महिलाओ के बीच वस्त्र वितरण करते हुए उन्हें शक्ति स्वरूप बताते हुए सम्मान दिया.

भूली स्थित वाल्मीकि नगर मे लोगो को वस्त्र वितरण करते हुए दुर्गा पूजा की हार्दिक शुभकामनाये दी. वंहा इस दौरान कार्यक्रम मे मुख्य रुप से निलुकांत सिन्हा, सरयू सिंह, गंगा वाल्मीकि, राजेन्द्र वर्मा उपस्थित रहे.

Web Title : FORMER MINISTER MANNAN MALLICK CLOTHING DISTRIBUTION