भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा की बैठक में संगठन के विस्तारीकरण पे जोर

धनबाद : भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा धनबाद जिला कार्यसमिति की बैठक मां भवानी परिषदन में हुई. 
बैठक में संगठन के विस्तारीकरण पर  विशेष चर्चा की गई. 
जिले के दूर दराज क्षेत्रो से बड़ी संख्या में संगठन के लोग बैठक में हिस्सा लेने पहुचे थे. 

नगर निगम के महापौर चन्द्रशेखर अग्रवाल, सिन्दरी के विधायक फूलचन्द मंडल, जिलाध्यक्ष चन्द्रशेखर सिंह, झारखंड प्रदेश भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के अध्यक्ष ज्योतिरेश्वर सिंह सहित अन्य लोगो ने उपस्थित होकर मौर्चा के पदाधिकारियो व कार्यकर्ताओ का मार्ग दर्शन किया, साथ ही किसानों के लिए चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं को उनतक पहुचाने की दिशा में भी उनका मार्ग परस्त किया. विधायक फूलचंद मंडल ने पूछे गए एक सवाल के जवाब में बताया कि किसान आत्महत्या कर रहे यह बात भी सच है. उनके इस कारणों को जानने का प्रयास सरकार कर रही है साथ ही राज्य व देश के किसानों को खुशहाल रखने की दिशा में भी सरकार प्रयत्नशील है.
 

Web Title : EXPANSION OF COMMITTEE ON PRIORITY BASIS BY BJP KISHAN MORCHA IN DHANBAD