विश्व शांति के लिए साइकिल से देश भ्रमण पर निकले इण्डोनेशियाई दंपत्ति

इंडोनेसिया का जोड़ा पिछले साल भर पहले विश्व शांति के लिए साइकिल से विश्व भ्रमण पर निकला है.

हकम माबरुई और उनकी पत्नी रेफिन्गतुल इस्लामियाह विश्व भ्रमण के दौरान धनबाद पहुचे और लोगो को शांति का सन्देश दे रहे है.ये जोड़ा तेरह देशो का भ्रमण करने निकला है इसी क्रम में जून को यह जोड़ा भारत पंहुचा.

वही हकम माबरुई ने बताया की अभी तक दस देशो का भ्रमण कर चुके है और भारत के बाद वे लोग जोर्डन जायेंगे.

हकम माबरुई और उनकी पत्नी रेफिन्गतुल इस्लामियाह इंडोनेशिया ,जकार्ता ,बंगका ,पेकनबरु ,बेतम ,सिंगापुर ,मलेशिया ,थाईलैंड ,नेपाल ,जोर्डन ,इंडिया ,इजराइल ,इजिप्ट देशो की यात्रा पर निकले है.

Web Title : INDONESIAN COUPLE TRAVELING ON BICYCLE FOR WORLD PEACE