नगर निगम ने चलाया विशेष सफाई अभियान

धनबाद : केन्द्र सरकार द्वारा चलाये जा रहे स्वच्छता सर्वेक्षण के प्रति लोगों को जागरूक बनाने के लिए नगर निगम की ओर से शुक्रवार से निगम के सभी अंचलो में एक साथ विशेष सफाई अभियान की शुरूआत की गई. महापौर चन्द्रशेखर अग्रवाल ने वार्ड संख्या 27 में रेलवे ग्राउंड के पास स्थित चर्च के आसपास सफाई अभियान का नेतृत्व किया और लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक भी किया.

नगर आयुक्त मनोज कुमार ने शक्ति मंदिर परिसर से सफाई अभियान की शुरुआत की. उनके साथ नगर निगम के स्वच्छ धनबाद अभियान के ब्रांड अम्बेसेडर दुलेराय चावड़ा तथा भगवान दास सिंह चौहान भी उपस्थित थे. अभियान से पूर्व नगर आयुक्त ने लोगों को स्वच्छता के लिए जागरुक करने के लिए स्वयं गंदगी नहीं करने एवं किसी और को भी गंदगी नहीं करने देने की शपथ दिलाई.

कतरास अंचल में अपर नगर आयुक्त प्रदीप कुमार प्रसाद, सिन्दरी, झरिया एवं छाताटांड में वहां के कार्यपालक पदाधिकारी ने जागरुकता और सफाई अभियान चलाया.सफाई अभियान में वार्ड पार्षद राकेश राम, शक्ति मंदिर कमेटी के अध्यक्ष एस.पी. सौंधी, सचिव अरूण भंडारी, विपिन अरोड़ा, ब्रजेश शर्मा, गौरव अरोड़ा, सुरेन्द्र अरोड़ा सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए.

Web Title : MUNICIPAL CORPORATION RUN SPECIAL CLEANING CAMPAIGN