भूली में जलाया गया 30 फीट का रावण

भूली : श्रमिक नगरी भूली के पंडालों मे स्थापित माँ अम्बे की सभी प्रतिमायें शुक्रवार को विसर्जित कर दी गई. ढोल-बाजा के साथ बडी संख्या मे जुलुस के रुप मे श्रद्धालुओं ने मां अम्बे को अंतिम बिदाई दी. प्रतिमा विसर्जन के पूर्व बडी संख्या मे महिलाओं ने मां दूर्गे को सिन्दूर चढाया. वंही प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी बी ब्लाक दूर्गा पूजा कमेटी द्वारा बिजयादषमी की शाम रावन दहन कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

 

30 फीट उंची रावन की प्रतिमा को धनबाद डीएसपी (विधि-ब्यवस्था) डीएन बंका ने अग्नि के हवाले किया.

मौके पर डी एन बंका में बताया किस तरह भगवान राम ने धर्म से अधर्म पर विजय पायी थी इस सत्य को दर्शाने के लिए ही हर साल विजय दशमी के दिन रावन का पुतला जलाया जाता है. इसी तरह हमें भी धर्म के सहारे अपने अन्दर छुपे अधर्मी रावन पर विजय पाना चाहिए

Web Title : RAVAN DAHAN IN BHULI