कोयला व्यापारी से 10 लाख की लूट, मामला दर्ज

धनबाद : धनबाद कोयलांचल में डकैतो का मनोबल काफी बढ़ चूका है, पुलिस अभी एक कांड का उदभेदन भी नहीं कर पा रही है की तब तक डकैती की दूसरी घटना घट जा रही है, बीती देर रात डकैतो ने धनबाद सदर थाना क्षेत्र के त्रिमूर्ति अपाटमेंट में रहने वाले कोयला व्यापारी गुडू सिंह के घर पर धावा बोल कर लगभग 10 लाख रूपए की सम्पति लूट ली.

धनबाद सदर थाना क्षेत्र के त्रिमूर्ति अपाटमेंट में  देर रात डकैतो के एक दल ने गुडु सिंह  के घर के ग्रिल का ताला तोड़ घर के भीतर घुस आए, डकैतो ने घर के सभी सदस्यो को रिवाल्वर का भय दिखा उनका हाथ-पाँव बांध बंधक बना लिया, और उसके बाद जमकर लूट-पाट मचाने लगे.

गृह स्वामी बताते है कि घर के अंदर आठ से दस डकैत घुसे थे जिनके हाथो में हथियार था और इतने ही डकैत घर के बाहर हथियारो के साथ चौकसी बरत रहे थे, डकैतो ने घर में रखे नगदी और आभूषण लूट लिए डकैतो के हाथ की सम्पति लगी है. वही सुबह होने के बाद गृह स्वामी ने धनबद सदर पुलिस को घटना की जानकारी दी, मौके पर पहुंची पुलिस कि माने तो मामले की छान बिन की जा रही है.

Web Title : ROBBERY OF 10 LAKHS FROM COAL TRADER FIR