भाजपा की बहुमत की सरकार बनने पर होगा राज्य का विकास : पांडेय

जोरापोखर : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी बिनोद पांडेय नेकहा है कि भाजपा से ही राज्य का सर्वांगीण विकास हो पायेगा. वे मंगलवार को झरिया विधान सभा क्षेत्र के कार्यकर्ता समेलन को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे. उन्होंने कहा कि जिस तरह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश का विकास हो रहा है उसी तरह झारखंड में भाजपा की बहुमत की सरकार बनने पर राज्य का विकास होगा.

उन्होंने कहा कि पहले देश में घरघरमोदी का नारा लगता थाअब पूरे देश में घरघर मोदी का नारा लगरहा है. सांसद पशुपति नाथ सिंह ने कहा कि झरिया सीट पर कब्ज़ा करने का कांग्रेस का सपना धरा का धरा रह जायेगा. वह कभी भी पूरा नहीं होगा. श्री सिंह ने कहा कि झरिया विधान सभाक्षेत्र की जनता संजीव सिंह को एक लाख से भी अधिक मतो से विजयी बनायेगी.

विधायक कुंती सिंह ने कहा कि संजीव सिंह व झरिया की जनता के सहयोग से स्व. सूयर्देव सिंह और राजीव रंजन के सपनों को साकार करे का काम करेंगे. सममेलन में पूरे विधान सभा क्षेत्र से हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया. कार्यकर्ता संजीव सिंह के पक्ष में नाराबाजी कर रहे थे.

सम्मलेन को संबोधित करने वालो में स्वरूप् भटाचार्या, डीएन सिंह, नौसा खान,उपेन्द्र विश्वकर्मा, अवध बिहारी राम, स्वरूप् सरकार, मुद्रिका पासवानमहाबीर पासवान, अरिंदम बनर्जी सहित कई अन्य लोग शामिल थे.अध्यक्षता झरिया प्रखंडअध्यक्ष उमेश यादव ने किया. संचालन शैलेद्र सिंह कर रहे थे.

Web Title : STATE WILL DEVELOP MAJORITY OF BJP GOVERNMENT