भूली में बंद असरदार

भूली में महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष सीता राणा के अगुवाई में कांग्रेस नेता सह पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह के हत्या के विरोघ में बंद के आहवाहन पर भूली के झारखण्ड मोड़, डी ब्लॉक, शक्ति मार्केट, सी ब्लॉक आदि स्थानों का भ्रमण कर बंद कराया.

भूली में बंद असरदार रहा. महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष सीता राणा ने भाजपा सरकार पर गम्भीर आरोप लगाया. राजनैतिक हत्या व अपराध को संरक्षण देने का आरोप भाजपा सरकार पर ल्रगाया और हजारों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की.

वही महिलाओ ने पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद का नारा लगाया और नीरज सिंह जिन्दाबाद का नारा बुलंद किया. मौके पर रीता सिंह , अनीता कुमारी , मीना प्रजापति , शाहीना बानो, बेला देवी, कोशल्या देवी, दुर्गा देवी, मीना पासवान, मालती देवी, विन्दू देवी, सावित्री कोड़ा, नंदनी देवी आदि शामिल थी.

 

Web Title : STRIKE EFFECTIVE IN BHULI