महिला के साथ छेड़खानी में युवक धराया

धनबाद : झरिया की एक महिला के साथ छेड़खानी के आरोप में झरिया पुलिस ने शुक्रवार की शाम एक युवक को धर दबोचा. आरोपी युवक अपने आपको बेकसूर बता रहा था. जबकि महिला युवक पर छेड़खानी का आरोप लगा रही थी. बताते हैं कि लोदना मोड़ की रहने वाली एक महिला झरिया आने के लिए टेम्पो पर सवार हुई. उक्त टेम्पो में बनियाहीर से राजू गुप्ता नामक युवक सवार हुआ. राजू उक्त महिला के साथ छेड़खानी शुरू कर दिया. झरिया चार नम्बर स्टैंड पहुंचने पर महिला ने पुलिस से शिकायत की.

Web Title : YOUNG BOY CAUGHT IN FLIRTING WITH WOMAN