बिहार में एनडीए सरकार का कैबिनेट विस्तार शुक्रवार को हो गया. विस्तार के बाद मंत्रिपरिषद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत 30 सदस्य हो गए हैं. मंत्रिपरिषद की अधिकतम सीमा 36 है. यानी कि अभी 6 और मंत्रियों की जगह कैबिनेट में रखी गई है. शुक्रवार को हुए कैबिनेट विस्तार में बीजेपी से 12 और जेडीयू से 9, यानी कुल 21 नेताओं ने मंत्री पद की शपथ ली. इससे पहले 28 जनवरी को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ 8 अन्य विधायक-एमएलसी मंत्री बने थे.
बिहार सरकार में सबसे ज्यादा बीजेपी कोटे से 15 मंत्री हैं. इसमें दो डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा हैं. इनके अलावा 13 अन्य विधायक और एमएलसी मंत्री बनाए गए हैं. बीजेपी के बाद मंत्रिपरिषद में जेडीयू कोटे से सर्वाधिक 13 मंत्री हैं. इसमें सीएम नीतीश कुमार भी शामिल हैं. इनके अलावा हिंदुस्तान आवाम मोर्चा (HAM) से एक और एक निर्दलीय विधायक को भी कैबिनेट में शामिल किया गया है.
बिहार मंत्रिपरिषद के सदस्यों की पूरी लिस्ट:-1. नीतीश कुमार (मुख्यमंत्री)- सामान्य प्रशासन, गृह, मंत्रिमंडल सचिवालय, निगरानी, निर्वाचन और ऐसे सभी विभाग जो किसी को आवंटित नहीं हैं. 2. सम्राट चौधरी (डिप्टी सीएम)- वित्त एवं वाणिज्य कर विभाग3. विजय सिन्हा (डिप्टी सीएम)- पथ निर्माण, खान एवं भूतत्व, कला संस्कृति एवं युवा विभाग4. विजय चौधरी- जल संसाधन और संसदीय कार्य विभाग5. बिजेंद्र प्रसाद यादव- ऊर्जा और योजना एवं विकास विभाग 6. प्रेम कुमार- सहकारिता और पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग7. श्रवण कुमार- ग्रामीण विकास विभाग8. संतोष कुमार सुमन- सूचना प्रावैधिकी, लघु जल संसाधन और आपदा प्रबंधन विभाग9. सुमित कुमार सिंह- विज्ञान, प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग10. रेणु देवी- पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग11. मंगल पांडेय- स्वास्थ्य एवं कृषि विभाग12. नीरज कुमार सिंह बबलू- लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग13. अशोक चौधरी- ग्रामीण कार्य विभाग14. लेशी सिंह - खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग15. मदन सहनी- समाज कल्याण विभाग16. नीतीश मिश्रा- उद्योग एवं पर्यटन विभाग17. नितिन नवीन- नगर विकास एवं आवास और विधि विभाग18. दिलीप जायसवाल- राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग19. महेश्वर हजारी- सूचना एवं जनसंपर्क विभाग20. शीला कुमार मंडल- परिवहन विभाग21. सुनील कुमार - शिक्षा विभाग22. जनक राम- एससी एसटी कल्याण विभाग23. हरि सहनी- पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग24. कृष्णनंदन पासवान- गन्ना उद्योग विभाग25. जयंत राज- भवन निर्माण विभाग26. जमा खान- अल्पसंख्यक कल्याण विभाग27. रत्नेश सदा- मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग28. केदार प्रसाद गुप्ता- पंचायती राज विभाग29. सुरेंद्र मेहता- खेल विभाग30. संतोष सिंह- श्रम संसाधन विभाग