आज कांग्रेस मनायेगी पहली महिला शिक्षिका राष्ट्रमाता सावित्रीबाई फुले की जयंती

बालाघाट. महापुरूषों के प्रति सम्मान व्यक्त करने की कड़ी में आज 3 जनवरी को जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विश्वेश्वर भगत की अध्यक्षता में शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा पहली महिला शिक्षिका राष्ट्रमाता सावित्रीबाई फुले की जयंती सरेखा चौक में मनाई जायेगी.  शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्याम पंजवानी ने बताया कि 3 जनवरी को दोपहर 1 बजे सरेखा स्थित प्रतिमा स्थल के पास जयंती और गांधी चौपाल का आयोजन किया गया है. जिसमें जिला कांग्रेस के समस्त पदाधिकारी, प्रकोष्ठ अध्यक्ष, विंग अध्यक्ष, कांग्रेस पार्षदो सहित शहर के समस्त कांग्रेसियों से उपस्थिति की अपील की गई है.


Web Title : CONGRESS TO CELEBRATE BIRTH ANNIVERSARY OF FIRST WOMAN TEACHER SAVITRIBAI PHULE