फरवरी में झारखंड पहुंचेगी राहुल की भारत जोड़ो न्याय यात्रा, कितने जिलों से गुजरेगी; क्या है प्लान

झारखंड के पांच प्रमंडलों के 13 जिलों में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा होगी. फरवरी की शुरुआत में न्याय यात्रा का कारवां झारखंड के संताल परगना पहुंचेगा. आठ दिनों की यात्रा में 804 किलोमीटर की दूरी तय की जाएगी. अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने गुरुवार को इसका शिड्यूल जारी कर दिया है. इस दौरान राहुल गांधी आठ दिन झारखंड में रहेंगे.

14 जनवरी से मणिपुर के इंफाल से यात्रा शुरू होगी. 20 मार्च को मुंबई में इसका समापन होगा. झारखंड में दो चरणों में यह यात्रा होगी. पहले चरण में 11 जिलों में यात्रा निकाली जाएगी, जबकि दूसरे चरण में पलामू-गढ़वा में यात्रा पहुंचेगी फिर बिहार निकल जाएगी. पश्चिम बंगाल से झारखंड के संताल परगना में न्याय यात्रा प्रवेश करेगी. झारखंड के दुमका, जामताड़ा, गिरिडीह, धनबाद, बोकारो, रामगढ़, रांची, खूंटी, सरायकेला, जमशेदपुर, चाईबासा, पलामू और गढ़वा में न्याय यात्रा का कारवां जाएगा. न्याय यात्रा 15 राज्यों के 110 जिलों में 66 दिनों तक निकलेगी.

यह यात्रा 6713 किलोमीटर की दूरी तय करेगी. इसमें सामाजिक न्याय और जनता के मूल सवालों महंगाई, बेरोजगारी, किसानों और मजदूरों की दयनीय स्थिति, जातिगत जनगणना जैसे मसलों पर जन-जागरण करेगी. देशभर के 13 राज्यों में झारखंड तीसरा ऐसा राज्य है जहां सबसे ज्यादा किलोमीटर की यात्रा होगी और जिले कवर होंगे. सबसे ज्यादा उत्तरप्रदेश के 20 जिलों में भारत जोड़ो न्याय यात्रा गुजरेगी. 11 दिनों में वहां 1074 किलोमीटर की दूरी तय की जाएगी.  

वहीं, असम में आठ दिनों में 17 जिलों में न्याय यात्रा 833 किलोमीटर की दूरी तय करेगी. आपको बता दें कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का कारवां झारखंड से नहीं गुजरा था. प्रदेश कांग्रेस ने आलाकमान के निर्देश पर उपयात्रा निकाली, जिसमें झारखंड देशभर में अव्वल रहा था. इसी का नतीजा है कि झारखंड के 13 जिलों में आठ दिन में 804 किलो मीटर की भारत जोड़ो न्याय यात्रा होगी.

झारखंड तीसरा राज्य जहां राहुल सबसे ज्यादा यात्रा करेंगे

न्याय यात्रा 15 राज्यों के 110 जिलों में 66 दिनों तक निकलेगी. यह यात्रा 6713 किलोमीटर की दूरी तय करेगी. इसमें सामाजिक न्याय और जनता के मूल सवालों महंगाई, बेरोजगारी, किसानों और मजदूरों की दयनीय स्थिति, जातिगत जनगणना जैसे मसलों पर जन-जागरण करेगी. देशभर के 13 राज्यों में झारखंड तीसरा ऐसा राज्य है, जहां सबसे ज्यादा किलोमीटर की यात्रा होगी और जिले कवर होंगे. सबसे ज्यादा उत्तरप्रदेश के 20 जिलों में भारत जोड़ो न्याय यात्रा गुजरेगी. 11 दिनों में वहां 1074 किलोमीटर की दूरी तय की जाएगी.  

वहीं, असम में आठ दिनों में 17 जिलों में न्याय यात्रा 833 किलोमीटर की दूरी तय करेगी. आपको बता दें कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का कारवां झारखंड से नहीं गुजरा था. प्रदेश कांग्रेस ने आलाकमान के निर्देश पर उपयात्रा निकाली, जिसमें झारखंड देशभर में अव्वल रहा था. इसी का नतीजा है कि झारखंड के 13 जिलों में आठ दिन में 804 किलोमीटर की भारत जोड़ो न्याय यात्रा होगी.

Web Title : RAHUL GANDHIS BHARAT JODO NYAY YATRA TO REACH JHARKHAND IN FEBRUARY, HOW MANY DISTRICTS WILL IT PASS; WHAT IS THE PLAN?

Post Tags: