केन्द्र सरकार के कारण अतिवर्षा से प्रभावितों को नहीं मिल पा रहा मुआवजा, किसान कांग्रेस ने राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

बालाघाट. किसान कांग्रेस प्रदेश महामंत्री सुकदेवमुनी कुतराहे, प्रदेश सचिव स्नेहांशु अवस्थी के नेतृत्व मंे आज बालाघाट किसान कांग्रेस की इकाई ने महामहिम राज्यपाल के नाम, केन्द्र सरकार पर मध्यप्रदेश सरकार के साथ भेदभावपूर्ण नीति अपनाये जाने का आरोप लगाते हुए जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा.

इस दौरान किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुमेन्द्र पटले, ब्लॉक अध्यक्ष यशवंत नगपुरे, आईटी सेल संयोजक अनिल बनोटे, धरमचंद सोनवाने, कांग्रेस सेवादल जिलाध्यक्ष सौरभ लोधी, अशरफ अली, चंद्रशेखर पारधी, राजेश घोड़ेश्वर, शेरसिंह देशमुख, जयकृष्ण डिगरू सहित अन्य लोग मौजूद थे.

केन्द्र सरकार पर भेदभाव का आरोप लगाते हुए प्रदेश महामंत्री सुकदेव मुनी कुतराहे ने कहा कि प्रदेश के अधिकांश जिलो मंे अतिवर्षा एवं बाढ़ के कारण किसानों की फसल और कई मकान प्रभावित हुए है. मध्यप्रदेश शासन द्वारा ऐसे सभी प्रभावितो का सर्वे कराकर केन्द्र सरकार के समक्ष राहत राशि के लिए प्रस्ताव प्रस्तुत किया है, बावजूद इसके केन्द्र सरकार, प्रदेश सरकार के साथ भेदभाव रवैया अपनाते हुए राहत राशि प्रदान नहीं कर रही है, जिसके कारण प्रदेश सरकार प्रदेश में प्रभावितों को राहत राशि उपलब्ध नहीं करा रहा है. उन्होंने भाजपा नेताओं से भी कहा है कि वह किसानों के हक में आंदोलन करने के बजाये अपनी सरकार से कहे कि वह मध्यप्रदेश को राज्य में हुए प्रभावितों के मुआवजे की राशि उपलब्ध कराये. उन्होंने कहा कि भाजपा, किसानो और बाढ़ प्रभावितों के नाम से केवल राजनीति करने का प्रयास कर रही है, उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार, कांग्रेस शासित राज्य मध्यप्रदेश के साथ दोहरा रवैया अपना रही है, जिस प्रदेश में भाजपा की सरकारें है वह केन्द्र ने राहत राशि प्रदान कर दी है किन्तु वर्तमान नरेन्द्र मोदी की केन्द्र सरकार, प्रदेश की कमलनाथ सरकार को राहत राशि नहीं दे रही है, जिसके कारण किसानों और प्रभावितों को मुआवजो के लिए इंतजार करना पड़ रहा है, जिससे उन्हें आर्थिक कठिनाईयां उठानी पड़ रही है.  

किसान कांग्रेस ने महामहिम राज्यपाल से मांग की, कि वह केन्द्र सरकार को प्रदेश में अतिवर्षा और बाढ़ से हुए नुकसान की मदद के लिए राहत राशि के बारे में अवगत करायें और केन्द्र सरकार से राशि दिलवायें अन्यथा किसान कांग्रेस आगामी समय में प्रभावितों की समस्याओं को लेकर केन्द्र सरकार के खिलाफ आंदोलन छेड़ेगा.


Web Title : COMPENSATION NOT BEING RECEIVED BY CENTRAL GOVERNMENT DUE TO OVERRAINS, KISAN CONGRESS SUBMITS MEMORANDUM TO GOVERNOR