महिला मोर्चा ने किया महिला समूहो का सम्मान, चाय पर चर्चा

बालाघाट. भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर शक्ति वंदन नाम से महिला स्वयं सहायता समूह एवं एनजीओ से संपर्क अभियान जिले की साी 06 विधानसभा और 23 मंडलो में पूरा हो गया.  भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती हेमा वाधवानी ने बताया कि शक्ति वंदन योजना के तहत जिले के सभी 06 विधानसभा और भाजपा के 23 मंडलो में महिला मोर्चा द्वारा शक्ति वंदन कार्यक्रम के तहत समूहो की महिलाओं के साथ कार्यक्रम किया और समूह प्रमुख सीआरपी, सीएलएफ ओ वीओ का सम्मान किया गया. इसके साथ ही उनके साथ चाय पर चर्चा की गई.   अध्यक्ष श्रीमती वाधवानी ने बताया कि आगामी लोकसभा चुनाव के पूर्व पार्टी के निर्देशानुसार, भाजपा महिला मोर्चा को शक्ति वंदन कार्यक्रम के तहत समूह की महिलाओं से संपर्क और उनके बारे मंे सरकार द्वारा क्रियान्वित की जाने वाली योजनाओं से अवगत कराया गया. इस दौरान महिला समूहो की प्रमुखों का सम्मान और उनसे चाय पर चर्चा की गई.


Web Title : MAHILA MORCHA FELICITATES WOMENS GROUPS, DISCUSSES TEA