त्रिपुरा में एक धर्म विशेष के साथ हो रहे अत्याचार को लेकर राष्ट्रीय मुस्लिम और बहुजन क्रांति मोर्चा ने सौंपा ज्ञापन

बालाघाट. बांग्लादेश के बाद समीपवर्ती राज्य त्रिपुरा में बड़े पैमाने पर स्थानीय लोगों को इस्लाम और मुसलमानों के खिलाफ भड़काकर धारा 144 लागु होने के बाद भी मस्जिदो और मुस्लिम लोगों की दुकानों और घरो में लूटपाठ और हिंसक हमले के खिलाफ 8 नवंबर को राष्ट्रीय मुस्लिम और बहुजन क्रांति मोर्चा ने राष्ट्रपति के नाम जिला प्रशासन के नाम ज्ञापन सौंपकर त्रिपुरा राज्य में विगत 12 दिनो में मस्जिदो, मदरसो और घरो में प्रायोजित तरीके से किये जा रहे हमले का विरोध करते हुए कार्यवाही की मांग की.

मोर्चा पदाधिकारियों ने कहा कि बांग्लादेश में घटित हिंसा को आधार बनाकर त्रिपुरा राज्य के भाजपा उपाध्यक्ष, भाजपा के शीर्ष नेतृत्व और विहिप एवं हिन्दु जागरण मंच के पदाधिकारी के नेतृत्व में हजारों समर्थक जुलुस निकालकर इस्लाम और मुसलमानों के खिलाफ भड़काने का काम कर रहे है, जिससे मुस्लिम असुरक्षित महसुस कर रहा है. छोटे-छोटे दंगो के माध्यम से मुस्लिमों की मस्जिदो, मदरसो और दुकान एवं घर को नुकसान पहुंचाया जा रहा है. देश में हिन्दु-मुस्लिम को बांटने का प्रयास किया जा रहा है. जिसे यदि नहीं रोका गया तो भविष्य में बड़ा जनांदोलन खड़ा होगा. मोर्चा पदाधिकारियों ने संगठन पर पाबंदी लगाने, त्रिपुर में दंगे की साजिश रचने और रैली के नेतृत्वकर्ता एवं दंगे में शामिल लोगों पर अपराधिक मामला दर्ज कर कार्यवाही किये जाने, प्रत्येक प्रभावित परिवार को पुर्नवास के लिए 50 लाख रूपये की मदद दिये जाने, त्रिपुरा की भाजपा सरकार को बर्खास्त कर राष्ट्रपति शासन लगाने, मुसलमानों के धार्मिक इबादत स्थलो को तोड़ने-फोड़ने की घटना को रोकने सुरक्षा मुहैया करवाये जाने, धार्मिक आधार पर मुलसमानों के साथ हो रहे भेदभाव को रोकने एससी, एसटी के तहत कानून बनाये जाने और हरियाणा के गुरूग्राम जिले में जुमे की नमाज के दौरान दंगे, फसाद फैलाने की कोशिश करने वालों पर कड़ी कार्यवाही की मांग की है.

इस दौरान बहुजन क्रांति मोर्चा सदाशिव हरिनखेड़े, भारत मुक्ति मोर्चा जिलाध्यक्ष राजेश मरार, राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा अध्यक्ष सतीश कुमार, भारतीय विद्यार्थी मोर्चा सोमेश मेश्राम, मानव अधिकार मिशन अध्यक्ष रिजवान खान, राष्ट्रीय आदिवासी एकता परिषद जिलाध्यक्ष रूपसिंह उईके, राष्ट्रीय मुस्लिम मोर्चा जिलाध्यक्ष अकिल खान, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष सोविंदसिंह लिल्हारे, बहुजन मुक्ति पार्टी जिलाध्यख हीरालाल भगत, सुब्रित बोमर्डे, रंजिता बिसेन, हाजी शोएब खान सहित अन्य लोग उपस्थित थे.


Web Title : RASHTRIYA MUSLIM AND BAHUJAN KRANTI MORCHA SUBMITS MEMORANDUM ON ATROCITIES AGAINST A PARTICULAR RELIGION IN TRIPURA