कांग्रेस ने नेहरू की जगह बाबा साहेब को प्रथम प्रधानमंत्री क्यों नहीं बनाया-गणेश अग्रवाल

बालाघाट. कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों का भानुमति का मतलबी कुनबा  आजकल सत्ता-लोलुपता के लिए  भाजपा सरकार के विरुद्ध अनर्गल राग-अलाप कर संविधान संशोधन का जो भ्रम फैला रहा है. उस पर कड़ा कटाक्ष करते हुए भाजपा नगर उपाध्यक्ष गणेश अग्रवाल ने कहा कि भाजपा ही सही मायने में संविधान रचिता बाबा साहब डां अंबेडकर अनुआयी है. भाजपा ने ही सामाजिक समरसता का भाव जिंदा रखा है. भाजपा संविधान भक्षक नहीं अपितु  संविधान रक्षक है. पर यह बात कांग्रेसियों और विपक्षी दलों को कहां समझ में आएगी. भाजपा के शासन काल में ही बाबा साहब के कहलाए जाने वाले चारों धाम का मान सम्मान और स्वाभिमान भाजपा नहीं जिंदा रखा है. जिस कांग्रेस ने उन्हें बरसों से भारत रत्न से सम्मानित नहीं किया भाजपा ने ही भारत रत्न से अलंकृत किया. कांग्रेस का यहां तक मन भरा तो भंडारा से लोकसभा का चुनाव हरवा दिया. कांग्रेस को हमारे संविधान और संविधान निर्माता बाबा साहेब के प्रति इतना ही सम्मान था तो नेहरू की जगह देश का प्रथम प्रधानमंत्री क्यों नहीं बना दिया? आगे गणेश अग्रवाल ने कहा, कांग्रेस ने इतने बरसों के कार्यकाल में महिलाओं को खुले में शौच से मुक्ति क्यों नहीं दिलवाई, जो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति से हरघर शौचालय बनवाऐ.  

उन्होने कहा कि जम्मू-कश्मीर में दो निशान, दो विधान, दो प्रधान से आजादी क्यों नहीं दिलाई, जो भाजपा सरकार ने धारा 370 समाप्त कर कश्मीर को सही रूपों में आजादी दिलाई. यहां कांग्रेस यह क्यों भूल जाती है कि 1975 में आपातकाल के समय क्या संविधान का अपमान नहीं हुआ. महिलाओं को सम्मान देने के लिए महिला विधयक क्यों नहीं पास करवा दिया. कांग्रेस पहले अपने गिरेबान में झांके फिर पर आरोप पत्र आरोप लगाए. आज कांग्रेस की जमीन खसक रही है तो वह संविधान सम्मान की दुहाई दे रही है. आज भाजपा अपने संगठन सरकार के अभूतपूर्व सेवा काल की बदौलत 400 पार कर रही है. इसमें कांग्रेस के पेट में क्यों दर्द हो रहा है. भाजपा नर उपाध्यक्ष गणेश अग्रवाल ने कहा हमें विपक्षी पार्टियों के बहकावे में ना आकर भाजपा की रीति नीति के साथ जुड़कर अपने संविधान का मान, सम्मान बनाए रखना होगा. संविधान देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मजबूत हाथों में ही सुरक्षित है.


Web Title : WHY DID CONGRESS NOT MAKE BABASAHEB THE FIRST PM INSTEAD OF NEHRU: GANESH AGARWAL