डॉ बी आर अंबेडकर की 128वा जयंती

देवघर (विजय सिन्हा ब्यूरो, संथाल परगना): देवघर दिनांक 14. 4. 2019 दिन रविवार भारत रत्न ,बोधिसत्व ,नारी मुक्ति दाता, विश्व रत्न, संविधान निर्माता डॉ बी आर अंबेडकर की 128वा जयंती  बहुजन समाज पार्टी  देवघर के

जिला अध्यक्ष जितेंद्र कुमार के नेतृत्व में देवघर जिला के तमाम क्षेत्रों में लगे  विश्व रत्न ,बोधिसत्व डॉ अंबेडकर प्रतिमा स्थल पर जाकर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए माल्यार्पण किया. तथा भीम आर्मी  भारत एकता मिशन देवघर के जिला अध्यक्ष माननीय पंकज कुमार  अपने भीम आर्मी के क्रांतिकारी युवा साथी के साथ विभिन्न जगहों पर जाकर बाबा साहब के आदम कद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर सभी समाज को बाबा साहब के विचार धाराओं पर चलने का संदेश दिए.

 

तत्पश्चात बसपा जिला महासचिव  माननीय उदय प्रकाश ने  बाबा साहब अंबेडकर पर  प्रकाश डालते हुए  कहा कि 14 अप्रैल  विश्व प्रसिद्ध है  त्योहार के रूप में  मनाना चाहिए और मना रहे हैं  इन्होंने  देश में संविधान रच कर  सभी समाज को  एक सूत्र में बांधने का काम किया  आज  बाबा साहब का ही देन है कि  जो  15ः  के  लोगो  को भी  वर्तमान सरकार ने 10ः आरक्षण देकर  बाबा साहब की सपना को साकार लिए.

ताकि दबे कुचले  एवं सभी वर्गों में शोषित  लोगों को उठने का मौका मिला. बहुजन समाज पार्टी के  जिलाध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने अपने सुखद संदेश में  बाबा साहब  के विचारधारा को  प्रकाश डालते हुए  सभी समाज को  एकता के सूत्र में बांध कर चलने का संदेश दिया  तत्पश्चात  नारी सशक्तिकरण  को मजबूत करने  एवं  नारी को सुखद  अधिकार प्राप्त करने का  अधिकार  बाबा साहब  ने ही दिया इन सभी बातों  को प्रकट कर  समाज में  एकता समानतासंप्रभुता  का संदेश प्रस्तुत किया.

Web Title : DR. B R AMBEDKARS 128 JAYANTI