विधुत आपूर्ति को लेकर मुकुन्दा विधुत प्रमंण्डल में तालाबंदी

धनबाद : आजसू पार्टी द्वारा सिन्दरी विधानसभा क्षेत्र के बलियापुर प्रखंड अन्तर्गत दोलाबोड़ पंचायत अन्तर्गत खेड़बाड़ी गांव मे 10 महिना पूर्व 100k.v ट्रांसफार्मर ओर पोल मुहैया करा कर अभी तक पूर्ण रूप से विधुत आपूर्ति नहीं करने, बिजली विभाग द्वारा आपनी मनमानी करने एवं निचले अधिकारियों द्वारा रिश्वत माँगने के खिलाफ में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुकुन्दा विधुत प्रमंण्डल में हुड़का जाम (तालाबंदी) किया गया.

तालाबंदी में मुख्य अतिथि आजसू पार्टी के धनबाद जिला अध्यक्ष मंटू महतो मौजूद थे. तालाबंदी में मुख्य रूप से बलियापुर प्रखंड अध्यक्ष अशोक रजक, किसान प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष हैदर अली, छात्र संघ जिलाध्यक्ष हिरालाल महतो, छात्र जिला सचिव समीर रवानी, बलियापुर प्रखंड सचिव परमेश्वर महतो, बिससुत्री सदस्य सुजीत बाउरी, महिला नेत्री सावित्री देवी, दोलाबोड़ के उप मुखिया राजकुमार महतो, वाडं सदस्य आजीत कु०गोप,गणेश मंडल, जीतू गोप,विस्टु गोप,वासु गोप,प्रकाश लया,निवास मडंल,भोलानाथ गोप, लम्बोधर गोप, अशिद विद एवं दर्जनों आजसू पार्टी के कार्यकर्ता एवं दोलाबोड़ के तमाम ग्रामीण मौजूद थे.

Web Title : AJSU PARTY LOCKED MUKUNDA POWER DIVISION