निरसा दक्षिण में चला भाजपा का सदस्यता अभियान

निरसा : निरसा दक्षिण क्षेत्र अंतर्गत केलियासोल इंटर कॉलेज प्रांगन में गुरुवार की सुबह धनबाद सांसद पी.एन.सिंह के उपस्थिति में भाजपा का सदस्यता अभियान चलाया गया.

सदस्यता अभियान में निरसा दक्षिण क्षेत्र के लगभग 20 पंचायतो के भाजपा कार्यकर्त्ता उपस्थित होकर एक बैठक की.

बैठक में कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए सांसद पी.एन.सिंह ने कहा की अधिक से अधिक सदस्य बनाए तथा माह में कम से कम एक बार हर गाँव का दौरा कर वंहा के स्थानीय समस्याओ से अवगत होकर उसके निदान करने की पहल करे.

उक्त अवसर पर लेदाहेड़ीया पंचायत के मुखिया पति अशोक महतो ने अपने 70 समर्थको के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की और निष्पक्ष रूप से पार्टी में रहकर पार्टी हित में काम करने की बात की.

सभी लोगो को सांसद पी.एन.सिंह ने माला पहनाकर पार्टी में स्वागत किया.

बैठक में मुख्य रूप से गोपाल भारती, जानकी दे, विपिन मंडल, यज्ञवली तिवारी सहित अन्य उपस्थित रहे. 

Web Title : BJP RUN MEMBERSHIP CAIMPAIGN AT NIRSA