सांसद पशुपति नाथ सिंह के स्वास्थ्य लाभ के लिए हवन

धनबाद : धनबाद सांसद पशुपति नाथ सिंह के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए मानस मंदिर (जगजीवन नगर )में हवन का कार्यक्रम हुआ. पंडित ज्योति झा जी ने वैदिक रीति रिवाज तथा मंत्रोच्चारण के साथ इस कार्यक्रम को पूरा करवाया.

इस कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष चन्द्रशेखर सिंह ,भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य धरनीधर मंडल, संजीव अग्रवाल, पूर्व जिला अध्यक्ष सत्येन्द्र कूमार, जिला उपाध्यक्ष नीतिन भट्ट, मानस प्रसून ,आशा पांडेय, प्रीत पाल सिंह अजमानी, उमेश सिंह,श्रवण झा, टुन्ना सिंह, विजय सहाय, अजय सहाय, विजय ठाकुर, बप्पा सरकार, उषा झा सहित कई कार्यकर्ता शामिल थे.

सभी ने ईश्वर से सांसद पशुपति नाथ सिंह  के शीघ्र स्वस्थ लाभ करने की कामना की.

Web Title : HAVAN FOR THE HEALTH BENEFITS OF MP PASHUPATINATH SINGH