गांधीजी के विचारधारा को अपनाकर बदल सकते है देश : विजय झा

धनबाद : समाधान द्वारा आयोजित नौकरी 24 के बच्चों को बियाडा के पूर्व अध्यक्ष विजय झा ने 2 घंटे का क्लास दिया. विजय झा ने बच्चो को गांधीजी के प्रथम सत्याग्रह अथवा चंपारण सत्याग्रह की महत्वपूर्ण जानकारीया दी.

उन्होंने बच्चों को बताया की गांधीजी के प्रथम सत्याग्रह का 100 साल पूरा हो गया है जो चम्पारन से शुरू हुआ था और आज इसे सम्पूर्ण देश में शताब्दी वर्ष के रूप में मनाया जाता है.

उनहोंने बच्चों से अपील की की कम से कम एक बार गाँधी जी के बारे में जरुर पढ़े. सभी बच्चों ,युवाओं को शताब्दी वर्ष मनाने का उद्देश्य जानना जरूरी है. गांधीजी ने कैसे अहिंसा के बल पर अंग्रेजों को झुकने पर मजबूर किया, कैसे किसानों को उनका हक दिलवाया इस तरह की जानकारियाँ बच्चों को दी.

साथ ही उन्होंने कहा आज के दौर में गांधी जी की बातें, सोच विचार धुंधली हो गई है जो बहुत दुर्भाग्य की बात है. अगर आज भी गांधी के पथ पर लोग चले उनकी विचारधारा को अपनाये तो हमारे देश को बदला जा सकता है. लोगों में हीन की भावना खत्म जा सकता है

Web Title : INDIA CAN CHANGE GANDHIJI IDEOLOGY: VIJAY JHA