भाजपा जिलाध्यक्ष पर संविधान की अवहेलना करने का आरोप

धनबाद : धनबाद के भाजपा जिलाध्यक्ष पर पार्टी संविधान की अवहेलना करने का आरोप लगाते हुए अरुण राय ने उन्हें बर्खास्त करने की मांग पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष से की है. अरुण राय ने प्रदेश अध्यक्ष को पत्र लिख कर कहा है कि जिलाध्यक्ष ने तानाशाही रवैया अपनाते हुए जिला समिति की घोषणा की है.

इससे कार्यकर्ताओं में रोष है. पार्टी कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष की इस मनमानी के विरुद्ध प्रदेश के उच्च पदाधिकारियों को शिकायत की है. झारखंड प्रभारी त्रिवेंद्र सिंह रावत ने जिलाध्यक्ष के खिलाफ टिप्पणी की है.

Web Title : BJP DISTRICT PRESIDENT SOUGHT TO DISMISS