रांची पहुचेंगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार , जदयू कार्यकर्ताओ ने चलाया जन संपर्क अभियान

धनबाद : बुधवार को बिहार के मुख्यमंत्री सह जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितीश कुमार रांची के मोहराबादी मैदान में आदिवासी मंच द्वारा आहूत सम्मेलन में उपस्थित होंगे.

धनबाद जिले से भी बड़ी संख्या में मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए जदयू कार्यकर्त्ता रांची पहुचेंगे. मंगलवार को पार्टी के ग्रामीण जिला अध्यक्ष पिंटू सिंह ने गांव गांव का भर्मण कर लोगो से रांची में आहूत सम्मेलन में भागीदारी देने की अपील की.

अपने दौरे में पिंटू सिंह टुंडी , गोविंदपुर , निरसा , बलियापुर , तोपचांची , कतरास आदि क्षेत्रों सघन जन संपर्क अभियान चलाया.

मौके पर  अनीता देवी , मुन्ना सिन्हा , अरविन्द राय , धनलाल दुबे , रामदेव सिंह चंद्रवंशी , शंकर चौरसिया , राजर्ष यादव , शिवचरण महतो , अनिल सिन्हा , बमबम सिंह शामिल थे.

Web Title : CHIEF MINISTER NITISH KUMAR JDU ACTIVISTS MOBILIZED TO REACH RANCHI