माँ दुर्गा को दी गयी विदाई

भूली : श्रमिक नगरी के विभिन्न पूजा मंडपो में विराजमान माँ अम्बे की प्रतिमा गुरुवार को विसर्जन किया गया. इसी क्रम में भूली ए ब्लॉक, बी ब्लॉक, सी ब्लॉक व डी ब्लॉक में माँ की प्रतिमा को भावभीनी विदाई दी गई. सभी कमिटि द्वारा निकाले गए जुलूस मे ढोल-बाजा की धुन पर प्रतिमा विसर्जन के पूर्व महिलाओं ने मां दूर्गे को सिन्दूर चढाया तथा एक दूसरे को सिन्दूर लगाकर शुभकामनायें दी. शांति ब्यवस्था बनाए रखने के लिए जुलुस के साथ भूली पुलिस मुस्तैद रही.

Web Title : IMMERSION OF GODDESS DURGA IDOLS AT BHULI