एनआरएचएम कर्मीयों ने किया हड़ताल

राजगंज : सोमवार की सुबह से तोपचांची प्रखंड के सभी एन आर एच एम अनुबंध कर्मी अनिश्चित कालीन हड़ताल पर चले गए. प्रखंड के कर्मियों ने बताया की 30 सितम्बर से सूबे में पदस्थापित सभी एम पी डब्लू कर्मियों कोसरकार दवरा सेवा मुक्त कर दिया गया है. इसी के विरोध में प्रखंड के सभी एन आर एच एम अनुबंध कर्मी अनिश्चित कालीन हड़ताल पर चले गए.

कर्मियों के हड़ताल पर चले जाने से तोपचांची प्रखंड में प्रसव सुविधा एवं टीकाकरण का कार्य बाधित हो गया. झारखंड राज्य चिकित्सा कर्मचारी संघ तोपचांची शाखा के संयुक्त सचिव शेखर सुमन ने हड़ताल का नैतिक समर्थन देते हुए कहा की सरकार की ये नीतियाँ गलत है एव अनुबंध कर्मचारियों का जल्द से जल्द स्थाईकरण होना चाहिए.

Web Title : NRHM WORKERS DID STRIKE