सिविल सेवा दिवस पर पदयात्रा के साथ आला अधिकारियो ने ली कर्तव्यनिष्ठा की शपथ

धनबाद : गुरूवार को सिविल सेवा दिवस के मौके पर उपायुक्त कृपानंद झा के नेतृत्व में प्रातः 8 बजे गांधी सेवा सदन से पदयात्रा की गई. जिसमे उपायुक्त के अलावे तमाम आलाधिकारी शामिल हुए. पदयात्रा गांधी सेवा सदन से प्रारंभ होकर समाहरणालय पहुंचकर समाप्त हुई.समाहरणालय में सिविल सेवा के अधिकारियो को उपायुक्त ने कर्तव्यनिष्ठा की शपथ दिलाई. प्रभात फेरी से पूर्व सभी आला अधिकारियो ने गांधी सेवा सदन में महात्मा गांधी की प्रतीमा पर श्रद्धांजलि अर्पित किया.

इस अवसर पर धनबाद उपायुक्त ने कहा कि यह दिन सिविल सेवकों को बदलते समय की चुनौतियों के साथ भविष्य के बारे में आत्मनिरीक्षण और सोचने का अवसर प्रदान करता है.उन्होंने बताया कि इस दिन जिला में उत्कृष्ट कार्य करने वाले विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों को सम्मानित होने का भी अवसर प्राप्त होता है. इस अवसर पर उपायुक्त के अलावे उप विकास आयुक्त अशोक कुमार सिंह, एसी सत्येंद्र कुमार, एडीएम विधि व्यवस्था पीएन मिश्र, एडीएम सप्लाई शशि प्रकाश झा, एसडीएम महेश कुमार संथालिया आदि उपस्थित थे.
 

Web Title : OFFICERS TOOK AN OATH OF DUTY ON CIVIL SERVICE DAY