5 मार्च को शहीद रुपेश सिन्हा का 9 वां शहादत दिवस

धनबाद : शहीद रूपेश सिन्हा स्मारक समिति ने धनबाद के गांधी सेवा सदन में  प्रेस वार्ता आयोजित किया. जानकारी दी गयी की आगामी 5 मार्च  को शहीद रूपेश सिन्हा का 9 वाँ शहादत दिवस पथराकुली  बिनोद बिहारी महतो मैदान मैं मनाया जायेगा.

स्मारक समिति ने सर्व समिति से मंटू महतो को संस्थापक बनाया एवं महासचिव ललन चक्रबर्ती एवं राजा चटर्जी एवं कार्यकारिणी सदस्य पप्पू सिंह, रतिलाल महतो को बनाया गया.

रतिलाल टूडू ने बताया की चार मार्च को कार्यक्रम में शोर्ट क्रिकेट, चित्रकला, पांच मार्च को बुसू, बॉक्सिंग, योगा, स्पून रेस, म्यूजिकल चेयर एव श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया.

Web Title : RUPESH SINHA MARTYRDOM DAY OF MARCH 5