मतदाता सूचि सुधार पर नुक्कड़ नाटक

धनबाद : जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त कार्यालय के दिशा निर्देश पर धनबाद एवं झरिया प्रखन्ड के क्षेत्रों मे मतदाता सूचि सुधार अधिनियम पर आधारित गीत एवं नुक्कड़ नाटकों का कला निकेतन भूली के कलकारों द्वारा किया गया. इसमे प्रपत्र संख्या 6,7,8 एवं 8 क के बारे मे विधिवत जानकारी दी गई.

मतदाता जागरुकता सांस्कृतिक अभियान से जनता को शत-प्रतिशत लाभ पहुँचाने का काम किया गया. कलाकारों में बशिष्ट प्रसाद सिंहा (निर्देशक), विमलेश सिंह राजपुत, इस्तेयाक अहमद, अफरोज खान, दिलचांद महतो, नुतन सिंहा, दिव्या सहाय, शैव्या सहाय, अंकित कुमार, अंजनी साह ने जिवंत अभिनय किया.

 

Web Title : STREET PLAY ON VOTER INVENTORY REFORM