नारी शक्ति जन सुविधा केंद्र में मनी गांधी जयंती

भूली : भूली इ ब्लाक स्थित नारी शक्ति जन सुविधा केंद्र के आवासीय कार्यालय में रविवार को गांधी जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गयी. मौके पर केंद्र की अध्यक्षा लक्ष्मी देवी ने गांधीजी के तस्वीर पर पुष्प अर्पण कर उनके बताये मार्ग पर चलने का संकल्प लिया.

उन्होंने कहा की सभी नागरिको को अहिंसा के मार्ग पर चलने पर ही देश में अमन और चैन बहाल हो सकता है. केंद्र के संयोजक महेश कुमार ने बताया की अहिंसा का मार्ग आपसी भाई चारे को बढाता है, बापू ने अहिंसा के ही मार्ग पर चलकर हमें अंग्रेजो की गुलामी से मुक्ति दिलाई थी.

इस मौके पर गंगा देवी, लालती देवी, सुनीता देवी, उर्मिला देवी, जमुना देवी, जमुना शर्मा, विजय श्रीवास्तव, मुनेश्वरी देवी, देवती देवी, विवेक पाण्डेय, राधिका देवी, सुनीला देवी, शोभा देवी, रितिका देवी, शोभा देवी सरिता देवी, गुलाबो देवी आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे

Web Title : WOMAN POWER FACILITY IN MASS CELEBRET GANDHI JAYANTI