संजीव सिंह ने मतदाताओं से संपर्क कर वोट मांगे

धनबाद : झरिया से भाजपा प्रत्याशी संजीव सिंह ने धनुआडीह तेल डिपो और आसपास के क्षेत्रों में जनसंपर्क अभियान चलाया.

मतदाताओं से उन्होंने कहा कि मोदी के नेतृत्व में देश का भविष्य उज्जवल है.

झारखंड के बेहतर भविष्य के लिए भाजपा को जिताएं.

केन्द्र व राज्य में एक ही पार्टी की सरकार होने से झारखंड का समुचित विकास होगा.

संजीव ने कहा कि भाजपा की झरिया से जीत होने पर इस क्षेत्र में व्याप्त समस्याओं का निराकरण होगा.

Web Title : JHARIA BJP CANDIDATE SANJEEV SINGH CAMPAIGN