महिला ने चार बच्चो को दिया जन्म

जामाडोबा : सोमवार को भागा स्थित लक्ष्मी नारायण सेवा सदन अस्पताल में एक महिला ने चार बच्चों को जन्म दिया. माँ फूलवती देवी और चारो बच्चे स्वस्थ हैं.

फूलमती देवी करीब साढ़े नौ बजे अस्पताल आई थी उसे तत्काल भर्ती किया गया. आधे घंटे बाद ही उसने समान्य प्रसव से चार बच्चों को जन्म दिया. चारो बच्चो में तीन लड़का इर एक लड़की है.

फूलमती देवी मोहाल चंदनकियारी की रहनेवाली है. चिकित्सक पीवी मंडल और डॉ. शेखर कुमार की देखरेख में महिला ने सामान्य प्रसव से बच्चो को जन्म दिया है.

फूलमती देवी के पति मनोज रवानी ठेका मजदूरी का काम करते है और फूलवती गृहिणी हैं.जन्मे बच्चो में लड़की का वजन कुछ कम था इसलिए उसे बोकारो भेजे जाने की बात चिकित्सकों ने कही है

Web Title : WOMAN GAVE BIRTH TO FOUR CHILDREN