सर्व ब्राम्हण समाज ने मनाई भगवान परशुराम जयंती, नये श्रीराम मंदिर में किया गया हवन पूजन, 26 मई को निकलेगी शोभायात्रा

बालाघाट. प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी अक्षय तृतीया को भगवान परशुराम की जयंती विप्रकुल ब्राम्हण समाज बंधुओं द्वारा भक्तिभाव और विधिविधान के साथ मनाई गई. गोदिंया रोड स्थित नये श्रीराम मंदिर में भगवान परशुराम जयंती में आज 7 मई को प्रातः 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक पूजा, अर्चना की गई. जिसके बाद भगवान परशुराम की आरती की गई. जिसके बाद सभी बंधुओं को महाप्रसाद का वितरण किया गया.  

ज्ञात हो कि वैशाख मास की शुक्ल पक्ष की तृतीया के दिन ही ऋषि परशुराम का  जन्म हुआ था. यही कारण है कि अक्षय तृतीया के दिन भगवान परशुराम की जयंती  मनाई जाती है. हिंदू धर्म के मान्यता के अनुसार, ऋषि परशुराम विष्णु भगवान् के छठे अवतार है. ऐसा माना जाता है कि भगवान परशुराम आज भी जीवित हैं.  

नये श्रीराम मंदिर में आयोजित भगवान परशुराम जयंती कार्यक्रम में उपस्थित विप्रकुल ब्राम्हण समाज के पदाधिकारियों ने बताया कि आगामी आगामी 26 मई को भगवान परशुराम जयंती कार्यक्रम वृहद रूप में मनाया जायेगा. जिसमें नये श्रीराम मंदिर से भगवान परशुराम की शोभायात्रा निकाली जायेगी. जो शहर के प्रमुख मार्गो से होकर गुजरेगी. इस अवसर पर सर्व ब्राम्हण समाज के पदाधिकारियों द्वारा परशुराम जयंती की उपस्थितजनों को बधाई देते हुए उनके जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला गया.  

सर्व ब्राम्हण समाज के सचिव आदित्य पंडित एवं सर्व ब्राम्हण समाज महिला मंडल की कोषाध्यक्ष आरती मिश्रा ने संयुक्त रूप से जानकारी देते हुए बताया कि आज भगवान परशुराम की जयंती के अवसर पर पूजा अर्चना का कार्यक्रम आयोजित किया गया था. जिसमें पूजन कार्यक्रम के बाद सामाजिक बंधुओं की उपस्थिति में आगामी 26 मई को भगवान परशुुराम की नगर में निकाली जाने वाली शोभायात्रा को लेकर चर्चा की गई. उन्होने बताया कि 26 मई को भगवान परशुराम की भव्य शोभायात्रा नगर मुख्यालय में निकाली जायेगी. जिसमें समस्त जिले सहित गोंदिया एवं अन्य क्षेत्रों के भी विप्र बंधु शामिल होगें. शोभायात्रा नगर के श्रीराम मंदिर से प्रारंभ होकर हनुमान चौक होते हुये मेनरोड से कालीपुतली चौक, आम्बेडकर चौक से नगर के उत्कृष्ठ विद्यालय के परिसर में समाप्त होगी. जहां समाज का मंचीय कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा.  

सर्व ब्राम्हण समाज महिला इकाई की कोषाध्यक्ष आरती मिश्रा ने बताया कि समाज की महिला इकाई द्वारा शोभायात्रा के लिये आकर्षक झांकियों का निर्माण किया जायेगा. शोभायात्रा में जिले भर से सामाजिक महिलाये बड़ी संख्या में शामिल हो, इसके लिये घर-घर जाकर भी सभी सामाजिक महिलाओं से आग्रह भी किया जायेगा.

आज 7 मई को नये श्रीराम मंदिर में मनाई गई भगवान परशुराम जयंती कार्यक्रम में सर्व ब्राम्हण समाज की संरक्षक कृष्णा मिश्रा, शांता तिवारी, सर्व ब्राम्हण समाज जिला सचिव आदित्य पंडित, नगर अध्यक्ष जॉबी मिश्रा, परशुराम सेना जिलाध्यक्ष दुर्गेश शर्मा, नगर सचिव निशांत मिश्रा, नगर उपाध्यक्ष अभिलाष शुक्ला, महिला इकाई अध्यक्ष संध्या दीक्षित, उपाध्यक्ष साधना शुक्ला, जयश्री द्विवेदी, किरण तिवारी, निर्मला त्रिपाठी, सुषमा दीक्षित, मंजू भोंडले, सचिव आरती शर्मा, संयुक्त सचिव कविता शुक्ला, कोषाध्यक्ष आरती मिश्रा, नमित चैबे, अजय मिश्रा, अमित पांडे, विनीत कुमार शुक्ला, रमेश दीक्षित, नंदी शुक्ला, ब्रजेश तिवारी, मुकेश तिवारी, अनिल शुक्ला, अमोद्य शुक्ला, मोहित दुबे, नानू दुबे, मधुकर शर्मा, प्रदीप मिश्रा, ब्रजेश मिश्रा, कविता दुबे, गीतांजली मिश्रा, शीला शुक्ला, रेखा तिवारी, दीपिका पांडे, कविता शुक्ला, श्वेता शर्मा, प्रवक्ता अनुराग झा, आरती मिश्रा, किरण तिवारी, विद्या वाजपेयी, सरला शुक्ला, भावना वाजपेयी, मनीषा शुक्ला, किर्ती पांडे, कीर्ति ज्योतिषी, किरण मिश्रा, गोल्डी मिश्रा, कविता दुबे, मुक्ता मिश्रा, गीतांजली मिश्रा, किरण शर्मा, रश्मि चैबे, बबिता मिश्रा, शीला शुक्ला, रेखा तिवारी, दीपिका पांडे, पूजा गोस्वामी, नीलिमा तिवारी, सुनीता मिश्रा, कविता शुक्ला, स्वेता शर्मा, नंदी शुक्ला, रागिनी दीक्षित, नमीत चैबे, अमित पांडे, निशांत मिश्रा, आदित्य पंडित, जांबी मिश्रा, अभिलाष शुक्ला, ब्रजेश तिवारी, विनीत शुक्ला, अनिल शुक्ला, अमोद्य शुक्ला, सुबोध शुक्ला, बंटी वाजपेयी, सोबित चैबे, मोहित दुबे, गणेश प्रसाद शुक्ला, विजय मिश्रा, नानू दुबे, संतोष शुक्ला, महावीर शर्मा, मुकेश तिवारी, मधुकर शर्मा, प्रदीप मिश्रा, रमेश दीक्षित, अन्नपूर्णा तिवारी, ब्रजेश मिश्रा, राजेन्दª पुरोहित, उमाकांत पांडे, शशि पुरोहित, अल्पना दुबे, शशि तिवारी, आशा भारद्वाज, सुधा चौबे, किरण मिश्रा, गोल्डी मिश्रा, अभिषेक शुक्ला, दुर्गेश शर्मा, लक्की तिवारी, नन्हा तिवारी सहित सैकड़ो की संख्या मंे सामाजिक बंधु उपस्थित थे.  


Web Title : ALL BRANDING SOCIETY CELEBRATED LORD PARASURAM JAYANTI, HAZAN PUJAN AT NEW SRIRAM MANDIR, MAY 26