सुबह शाम ठंड दिन में उमस दिवाली-छठ में कैसा रहेगा बिहार का मौसम

राजधानी पटना सहित राज्य भर के अधिकतम तापमान में उतार चढ़ाव जारी है. सुबह और शाम ठंड का एहसास हो रहा है जबकि दिन में तीखी धूप होने से उमस की स्थिति बनी रहती है. सोमवार को राज्य में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 35. 6 डिग्री जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 16. 2 डिग्री दर्ज किया गया. इस बीच सर्दी की आहट शुरू हो गई है. राज्य के अधिकांश जिलों में न्यूनतम तापमान में गिरावट देखी जा रही है. शाम को ग्रामिण इलाकों में सिहरन की स्थिति बनी रहती है.

मौसम विभाग के अनुसार, राज्य भर में सुबह में धुंध की स्थिति बनी हुई है. कोहरे के आगमन में अभी समय है. धीरे धीरे धुंध की सघनता बढ़ेगी. इस बीच सुबह और शाम में ठंड का एहसास क्रमिक रूप से बढ़ेगा. सोमवार को पटना सहित नौ जिलों में न्यूनतम तापमान आंशिक रूप से नीचे आया जबकि 25 शहरों में अधिकतम तापमान में आंशिक बढ़ोतरी देखी गई. पटना और गया के न्यूनतम तापमान में 0. 2 डिग्री की कमी आई. अन्य जिलों में अररिया, वैशाली, मोतिहारी, गोपालगंज, पुपरी (सीतामढ़ी), जीरादेई(सीवान) में भी दशमलव अंकों में गिरावट आई. तापमान में गिरावट का सिलसिला जारी रहेगा. खासकर दीपावली और छठ पर्व के दौरान इस साल लोगों को सर्दी का एहसास होगा.

अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी पछुआ हवाओं के प्रभाव में आंशिक कमी की वजह से पांच शहरों को छोड़कर राज्य भर में अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई. पटना का अधिकतम तापमान भी 0. 2 डिग्री ऊपर चढ़ा. बक्सर, औरंगाबाद, गोपालगंज, गया और खगड़िया को छोड़कर हर जगह अधिकतम तापमान में आंशिक बढ़ोतरी दिखी है. मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले हफ्ते से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में क्रमिक गिरावट दर्ज होगी. इससे सर्दी की स्थिति बनेगी. खासकर गांवों में लोगों को ज्यादा ठंड लगेगी.

प्रमुख शहरों का तापमान ( डिग्री सेल्सियस में)


शहर           अधिकतम  न्यूनतम

पटना              32. 9      18. 8

गया                30. 7       16. 2

भागलपुर          31. 2       19. 5

मुजफ्फरपुर       29. 6       20. 7

पूर्णिया               33. 2      19. 5

Web Title : HOW WILL THE WEATHER OF BIHAR BE IN THE MORNING AND EVENING, COLD IN THE DAY, HOW WILL THE WEATHER BE IN DIWALI CHHATH?

Post Tags: