बेरमो चार नम्बर के ग्रामीण सीसीएल प्रबंधन के विरुद्ध करेंगे आंदोलन

बेरमो ( बिजय कुमार ) : बीएन्डके क्षेत्र के बोकारो कोलियरी शिप्टिंग एरिया रथ मंदिर के समीप एक बैठक शिप्टिंग को लेकर रखा गया जिसका अध्यक्षता परमानन्द तांती व संचालन पप्पू रवानी ने किया. बैठकके ग्रामीणों ने कहा कि यंहा के रहने वाले तीन पीढ़ियों से सींच कर कोलियरियों को बढ़ाया है. यहां राष्ट्रपति से सम्मनित की गई उन्ही के वंशजों को यंहा रहने वाले गरीब, दलित, हरिजन, आदिवासी संगठित और असनगठित मज़दूर वर्ग के साथ भारतीय संविधान के तहत वोटर कार्ड, आधार कार्ड, लाल कार्ड, अन्नपूर्णा कार्ड से सम्मनित जनता जो पूरे देश के जनप्रतिनिधियों को सरकार बनाने में सहयोग है.  

आज उन्ही के जनता के साथ सीसीएल प्रबंधन मानवता को ताक पर रखकर भगा रही है हम ग्रामीण इसका पूरा विरोध करेंगे और कंही दूसरे जगह बसाना है तो पूरा सुविधा ले साथ बसाया जाय और उचित मुआवजा दिया जाय. वंही बैठक में रननीति तैयार नही हो पाया इसके लिए ग्रामीणों में पंचातय प्रतिनधिययों के साथ रविवार को बैठक तय किया है और तभी आंदोलन लो तेज किया जायेगा. मौके पर वासुदेव करमाली, सावित्री देवी, बिनोता देवी, द्रोपती देवी, तारा देवी, डोली देवी, अभय बारीक, अंजू देवी, कौसल्या देवी, उषा देवी आदि सैंकड़ो ग्रामीण मौजूद थे.                                                     


                                                                                                                 


                              

Web Title : BERMO WILL BE AGITATING AGAINST THE RURAL CCL MANAGEMENT OF NUMBER FOUR

Post Tags: