वोटों की गिनती जारी, भाजपा को कई इलाकों में मिली जीत

रांची : झारखंड के 34 शहरों में हुए नगर निगम और नगर निकायों चुनावों के वोटों की गिनती जारी है. भाजपा को कई इलाकों में जीत या बढ़त मिल रही है. खासतौर पर शहरी इलाकों में. राज्य निर्वाचन आयुक्त एनएन पांडेय ने बताया कि मतगणना स्थल पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं. रांची की बात करें तो यहां मेयर और डिप्टी मेयर के पद पर बीजेपी की आशा लकड़ा और संजीव आगे चल रहे हैं. सिमडेगा में अध्यक्ष पद पर कांग्रेस की पुष्पा कुल्लू और उपाध्यक्ष पद पर भाजपा के ओमप्रकाश साहू ने जीत दर्ज की.

बुंडू : नगर पंचायत चुनाव में अध्यक्ष पर भाजपा के राजेश और उपाध्यक्ष पद पर आजसू उम्मीदवार सुनील कुमार जायसवाल जीते.

खूंटी:अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर भाजपा की जीत.

सरायकेला: अध्यक्ष पद से भाजपा की मीनाक्षी देवी और उपाध्यक्ष पद झामुमो के मनोज चौधरी जीत दर्ज की.

पाकुड़:नगर निकाय चुनाव में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर भाजपा प्रत्याशी ने जीत दर्ज की.

लातेहार:अध्यक्ष पद पर भाजपा की सीतामणी तिर्की, उपाध्यक्ष पद पर निर्दलीय नवीन कुमार सिन्हा की जीत.

लोहरदगा:नगर परिषद से कांग्रेस की अनुपमा भगत की जीत.

चतरा :अध्यक्ष पद पर भाजपा और उपाध्यक्ष पद पर जेवीएम की जीत.

कोडरमा:डोमचांच नगर पंचायत के चुनाव में अध्यक्ष पद पर आजसू उम्मीदवार राजकुमार मेहता जीते.

गिरिडीह:भाजपा के उम्मीदवारों ने मेयर और डिप्टी मेयर पद पर जीत दर्ज की.

गढ़वा:नगर परिषद चुनाव में अध्यक्ष पद व उपाध्यक्ष पद पर भाजपा के प्रत्याशी जीते.

बोकारो:फुसरो नगर परिषद मे अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद पर कांग्रेस का कब्जा.

गोड्डा: अध्यक्ष पद जितेंद्र कुमार उर्फ गुड्डू मंडल (निर्दलीय), उपाध्यक्ष पर पद वेणु चौबे (जेवीएम) विजयी हुए.

दुमका: बासुकीनाथ भाजपा प्रत्याशी की अध्यक्ष पद पर जीत.

चाकुलिया:नगर पंचायत के अध्यक्ष पद के विजेता भाजपा से संध्या रानी सरदार, उपाध्यक्ष पद पर भाजपा से मोनू लोधा ने दर्ज कराई जीत.


Web Title : VOTES COUNTED, BJP WINS IN SEVERAL AREAS

Post Tags: