झारखंड में छंटे पश्चिमी विक्षोभ के बादल आज से मौसम साफ

 राजधानी समेत राज्य में अगले पांच दिनों तक मौसम साफ और शुष्क रहने का अनुमान है. इस दौरान तापमान में विशेष उतार-चढ़ाव की संभावना नहीं है. अधिकतम तापमान 28 से 32 डिग्री तक रहने की संभावना व्यक्त की गई है. मौसम विभाग के अनुसार, पिछले दिनों आया पश्चिमी विक्षोभ पूरी तरह कमजोर होकर खत्म हो गया है.

विभाग के अनुसार, राज्य में इसके प्रभाव से कहीं-कहीं बारिश हुई. सबसे अधिक बारिश धनबाद के पुटकी में 26. 4 मिमी हुई. रामगढ़ में 13. 2 मिमी, कोडरमा में 11. 2, सिमडेगा 10. 6, खूंटी 10. 0, बोकारो 6. 2 और सरायकेला में 4. 2 मिमी के साथ कुछ अन्य जगहों पर हल्की बारिश हुई.

राज्य के विभिन्न हिस्सों में लगातार तीन दिन बारिश होने की वजह से तापमान में गिरावट आई है. रांची का अधिकतम तापमान 27. 4 डिग्री सेल्सियस रहा. अगले चार दिनों में इसमें एक से दो डिग्री वृद्धि होने का अनुमान है. जबकि, राज्य के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान 15 से 18 डिग्री के करीब है.

जिलों के तापमान (डिग्री में)

जिले          अधिकतम                  न्यूनतम

रांची               27. 4                        16. 2

जमशेदपुर       31. 6                        18. 2

मेदिनीनगर       29. 4                        16. 5

बोकारो            28. 3                        17. 2

चतरा               26. 7                        14. 8

देवघर              29. 6                        16. 8

गुमला              29. 1                         13. 9

रांची समेत झारखंड में अगले पांच दिनों मौसम साफ रहने का अनुमान है. राज्य के ऊपर बने बादल छंट गए हैं. पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव खत्म हो गया है. पांच दिनों में रांची समेत झारखंड के तापमान में अधिक बदलाव होने की संभावना नहीं है.  -अभिषेक आनंद, वैज्ञानिक, मौसम विभाग, रांची


Web Title : WESTERN DISTURBANCE CLOUDS CLEAR IN JHARKHAND TODAY

Post Tags: