देश और प्रदेश को बेच रही भाजपा-कांग्रेस,धरना प्रदर्शन में भाजपा पर बरसी कांग्रेस

कटंगी. शुक्रवार को शहर के बस स्टैंड में कांग्रेस पार्टी ने रासायनिक खाद, बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी सहित क्षेत्रीय समस्याओं को लेकर धरना प्रदर्शन किया. इस प्रदर्शन में जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विश्वेश्वर भगत, जिला कांग्रेस कमेटी कार्यवाहक अध्यक्ष राजा सोनी, कटंगी विधायक टामलाल सहारे, अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी सदस्य श्रीमती पुष्पा बिसेन, उदयसिंह नगपुरे, जिला पंचायत सदस्य केसर बिसेन, असंगठित कामगार कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष आशुतोष बिसेन, जिला महामंत्री नीरज हीरावत, डॉ टी. एस. पंवार, डॉ जी. एल. राणा, वरिष्ट कांग्रेसी विजय सरस्वार, बद्रीप्रसाद दुबे, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष सुनील जैन, नगर अध्यक्ष संजय चौकसे, ब्लॉक अध्यक्ष तिरोड़ी महेन्द्र सिंह चौहान, ब्लॉक अध्यक्ष भौरगड़ विनय जायसवाल, ब्लॉक अध्यक्ष कटंगी महेन्द्र बाहेश्वर, ब्लॉक अध्यक्ष सेवादल दीपेश गौतम, नगर अध्यक्ष सेवादल मनीष चौकसे, देवेन्द्र बारेवार, नगर महामंत्री सेवादल महेश बिसेन मंचासीन तथा बतौर मुख्य वक्ता  के रुप में पहुंचे. धरना प्रदर्शन कार्यक्रय को संबोधित करते कांग्रेसियों ने देश और प्रदेश की भाजपा सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाए और कहा कि भाजपा देश और प्रदेश को 2 उद्योगपतियों के हाथों बेच रही है. सभी वक्ताओं ने कटंगी शहर में सिनेमा चौक से लेकर उमरी नाले तक निर्माण किए जाने की मांग को लेकर गंभीरता दिखाई. कार्यक्रम का मंच संचालक सेवादल नगर अध्यक्ष मनीष चौकसे ने किया. वहीं इस दौरान संतोष परिहार, अशोक तुरकर, लुबदेश्वर राहंगडाले, नवीन चौकसे, प्रवीण खोब्रागड़े, सुभाष चौकसे, भुवन पटले, रहमार अंसारी, महेन्द्र कटारिया, अशरफ शेख, अजय कावरे, देवानंद चौरे, आकाश कड़वे सहित कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे.

अड़ानी और अंबानी को देश बेच रही भाजपा-विश्वेश्वर भगत

जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विश्वेश्वर भगत ने भाजपा की केन्द्र और राज्य सरकार को जमकर घेरा उन्होनें कहा कि केन्द्र और प्रदेश की भाजपा सरकार आज देश और प्रदेश को देश के 2 उद्योगपति अड़ानी और अंबानी को बेच रही है. भाजपा कहती है कि कांग्रेस ने 70 सालों में देश के लिए क्या किया. भाजपा यह भूल जाती है कि जिस देश में सूई का निर्माण नहीं होता था कांग्रेस ने उस देश में हवाई जहाज का निर्माण करवाया. आज भाजपा कांग्रेस के बनायें संस्थानों में बैठी है. उन्होनें कहा कि कोरोना काल के दौरान गरीब जनता और मजदूर सड़क पर थी और देश का प्रधानमंत्री सब कुछ देखते हुए भी जनता की दुविधाओं को अनदेखा कर रहा था. कोरोना ने कई परिवारों के चिराग छिन लिये. ऐसा सिर्फ इसलिए हुआ क्योंकि केन्द्र की भाजपा सरकार समय पर व्यवस्था नहीं कर पाई. भाजपा सरकार केवल दावे करती है अपने कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से सोशल मीडिया पर झूठे प्रपंच फैलाकर देश को बांटने का काम कर रही है.

गरीब, किसान, मजदूरों को शोषण करती है भाजपा- राजा सोनी

धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी कार्यवाहक अध्यक्ष राजा सोनी ने कहा कि भाजपा किसानों पर लाठी और गोलियां चलवाती है. किसानों की भाजपा को चिंता नहीं है. भाजपा के राज में देश और प्रदेश में किसानों का शोषण हो रहा है. महंगाई चरम पर है. कोरोना काल में लाखों लोगों ने अपनी जान गंवाई और मध्यप्रदेश का बेशर्म मुख्यमंत्री कहते रहे कि मात्र 100 या 200 लोगों की ही मौतें हुई है. आपदा में अवसर ढुंढने का काम भाजपा ने किया है. पेट्रोल, डीजल, सब्जी के दाम आज आसमान छू रहे है. कोरोना में हजारों लोगों ने अपने परिवार के सदस्यों को खो दिया. जिनको अब तक राज्य और केन्द्र सरकार ने कोई मुआवजा नहीं दिया है. पूरे प्रदेश में एससी-एसटी पर अत्याचार हो रहा है. भाजपा पूंजीपतियों की पार्टी है.


Web Title : BJP CONGRESS SELLING COUNTRY AND STATE, CONGRESS LASHES OUT AT BJP IN DHARNA DEMONSTRATION